Advertisement

रुद्राभिषेक में ईश्वर से, कोरोना वायरस से देश की रक्षा के लिए ,कि गई प्रार्थना|

बाबा श्री आनन्देश्वर मंगला परिवार के तत्वधान में माघ शुक्ल पक्ष प्रदोष को पीपलेश्वर मन्दिर बर्रा -6 निकट कटियार गेस्ट हाउस पर 259 वां रूद्राभिषेक आचार्य राजेन्द्र त्रिपाठी के सानिध्य में बाबा श्री आनन्देश्वर मंगला परिवार ने सम्पन्न किया। यह रूद्राभिषेक कोरोना महामारी को देश की रक्षा करने के लिए किया गया। बाबा आनन्देश्वर के पार्थिव मूर्ति पर 15 फिट ऊंची प्रतिमा फूलों से श्रृंगार कर बनाया गया। शफाली द्वारा भजन संध्या एवं प्रभु की झांकी सजायी गई। नगरवासियों द्वारा भोलेनाथ से प्रार्थना की गई, महामारी से देश की रक्षा करें। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के कोषाध्यक्ष संजय द्विवेदी द्वारा किया गया। प्रमुख कार्यकर्ता प्रतीक मोहन, सात्विक बाबू भईया, राजा, विवेक, अनिल मिश्र, राजू कपूर, राकेश अवस्थी, प्रवीण बाजपेई, शिवम्, अतुल वर्मा, अजीत तिवारी, मुनीन्द्र शुक्ल, मालती शुक्ला आदि रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh