Advertisement

इंटक कांग्रेस के सम्मेलन में 21 लोगों को कराया ,पदभार ग्रहण|

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में हरी पुरवा बिल्हौर स्थित सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय सिंह मर्तोलिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंटक रहे। जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि विजय सिंह मर्तोलिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंटक ने बताया कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का सम्मेलन हरि पुरवा बिल्हौर में हुआ ,और राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस में 21 लोगों को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का पदभार ग्रहण करवाया ,और सम्मेलन में आए हुए मजदूरों का सम्मान किया ,किसानों का सम्मान किया ,और संगठन को मजबूत करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम आयोजक गौरव द्विवेदी ,प्रदेश अध्यक्ष इंटक थे। मुख्य रूप से उपस्थित विजय सिंह मर्तोलिया, गौरव द्विवेदी, राजीव द्विवेदी, तूफैल अहमद खान, नरेंद्र चंचल, रीता कठेरिया, आनंद वर्मा, प्रगत कटियार, अतुल वीर बहादुर, सुंदरम द्विवेदी, आशीष त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh