Advertisement

अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार रजिस्टर्ड संगठन के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पुरोहित को मनोनीत किया गया है।

ललितपुर।अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार रजिस्टर्ड संगठन के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पुरोहित को मनोनीत किया गया है।संगठन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम किशोर दीक्षित जी ने श्री पुरोहित जी को संगठन के प्रति समर्पण एवं समाजसेवी कार्यों में बढ़ते अभिरुचि को दृष्टिगत करते हुए इन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इनके मनोनयन को लेकर जहां पूरे ब्राह्मण परिवार में हर्ष का माहौल है वहीं संगठन के बिहार के बिहार प्रभारी राकेश रंजन मिश्रा झारखंड के प्रभारी किशोर पांडे पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष रमन झा के साथ सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। वही अपने इस मनोनयन को लेकर सुनील पुरोहित ने कहा कि संगठन ने जो मुझ पर भरोसा एवं विश्वास किया है उसको मैं पूरे समर्पण के साथ निभाऊंगा तथा संगठन के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।साथ ही उन्होंने संगठन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्री श्याम किशोर दीक्षित को आभार प्रकट किया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh