Advertisement

समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष बनी ज्योति सिंह लोधी

ललितपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ललितपुर में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष की कमान ज्योति सिंह लोधी को सौंपी है। दो सप्ताह के समय अन्तराल में समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ललितपुर में जिलाध्यक्ष बदलना चर्चाओं का विषय भले ही बना हुआ है, लेकिन पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। सपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मध्य शीर्ष नेतृत्व द्वारा जनपद की कमान सौंपी गयी है, ऐसे में पार्टी को बूथ स्तर से मजबूती बनाये रखते हुये जिले की ललितपुर व महरौनी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए तेजी से कार्य किया जायेगा।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh