Advertisement

दबंग ने ग्राम प्रधान को दी जान से मारने की धमकी

ललितपुर।पाली तहसील के ग्राम डोंगरा कलां की ग्राम प्रधान दशरथ राय को गांव के दबंग लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। इसको लेकर नाराहट थाना और पाली क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि डोंगरा कलां गांव में सरकारी काम चल रहा है।जिसको लेकर ग्राम का एक युवक प्रधान सचिव एवं ग्राम प्रधान के घर जाकर सरकारी काम में से पैसे मांगता है। जिसके लिए ग्राम प्रधान मना कर देते हैं। तो गांव का दबंग युवक गाली गलौज करने लगता है।गाली गलौज करने से मना करते हैं तो दबंग युवक ग्राम सचिव, एवं ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देता है और कार्य कर रहे मजदूरों से गाली गलौज शुरू कर दी। काम कर रहे मजदूरों को वहां से भगा दिया। उसके बाद ग्राम प्रधान से पचास हजार रुपये की मांग करने लगे। प्रधान द्वारा रुपये नहीं देने पर दबंगों ने ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी दी। ग्राम प्रधान ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की हैै।

मु0 जाकिर मंसूरी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh