Advertisement

नामांकन के बाद भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ

समाजवादी पार्टी के गरौठा विधानसभा के प्रत्याशी दीप नारायण सिंह यादव ने आज बड़ी ही सादगी के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ प्रदेश की जनता को छला है गरौठा विधानसभा में पिछले 5 वर्षों में विकास का कोई भी कार्य नहीं हुआ है उन्होंने कहा के समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही संपूर्ण बुंदेलखंड के क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा के भाजपा सरकार सिर्फ हिंदू मुस्लिम और ऊंच-नीच भेदभाव करना जानती है जनता अब जान चुकी है के भाजपा सरकार के सारे के सारे वादे झूठे और खोखले थे इस चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है

रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झाँसी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh