ललितपुर। समाजवादी पार्टी से 226 ललितपुर विधानसभा क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी रमेश कुशवाहा का क्षेत्र में जनसंपर्क तेज हो गया है। ललितपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों व शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन जनसंपर्क कर लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया जा रहा है। इस दौरान सपा प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सत्ता में रहते हुये किसानों को सिंचाई के लिए कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया गया था। तो वहीं युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए लैपटॉप वितरण, कन्या विद्याधन इत्यादि योजनायें मील का पत्थर साबित हुयीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास के मुद्दों को लेकर चुनावी समर में है। उन्होंने कहा कि सत्तादल ने पिछले पांच वर्षों से शासन में रहते हुये सिर्फ शिलान्यास और लोकार्पण करने का काम किया। इस दौरान उन्होंने जनता से सहयोग करते हुये समाजवादी पार्टी को ललितपुर सीट से विजयी बनाने का आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान तालबेहट में पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह ने चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रत्येक वर्ग को सम्मान देते हुये विकास कार्यों से आमजन को लाभान्वित करने की मंशा लेकर चुनावी मैदान में है। इस दौरान प्रत्याशी रमेश कुशवाहा, धनीराम रजक एड., स्वामी प्रसाद यादव एड., अनिल अरजडिय़ा, मानसिंह यादव एड., धर्मेंद्र कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, जगदीश कंचन, नरेन्द्र कुशवाहा, अमित कुशवाहा, भरत वनगुवां के अलावा अनेकों समर्थक मौजूद रहे।
मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर


















