ललितपुर। विकास खण्ड तालबेहट अंतर्गत संकुल केंद्र खांदी के आदर्श ग्राम पवा में 72 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में इंचार्ज प्रधानाध्यापक शोभना सिंह एवं ग्राम प्रधान मालती यादव ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता के अमर वीर शहीदों एवं महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन समर्पित किये। इस मौके पर शिरोमणि सिंह बुंदेला ने कहा गणतंत्र दिवस की 72 वीं वर्षगाँठ पर भारत की एकता को खंडित करने वाली ताकतों से लोहा लेने का दृढ़ संकल्प करने की जरूरत है। अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने कहा कि अखंड भारत की आजादी, यहाँ की संस्कृति और संविधान को मजबूत बनाए रखने के लिए हमें समस्त भारतवासियों की भावनाओं का आदर करते हुए भारतीय संस्कृति को विश्व के सामने मजबूती के साथ प्रस्तुत करना है। जरूरतमंदों की सेवा हमारी देश की संस्कृति रही है। इस मौके पर 50 से अधिक लोगों को कपड़े बच्चों को खिलौने एवं फल वितरित किये। अंत में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों एवं ग्रामीणों को स्वच्छता का सन्देश दिया। इस मौके पर ग्यादीन झा, बैजनाथ महेंद्र यादव, अरविंद बुंदेला, भरत सिंह, रवींद्र बुंदेला, अक्षत जैन, अंचल राजा, रश्मि बुंदेला, कामिनी विश्वकर्मा, साहिया आदि मौजूद रहे।
मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर


















