जनपद फतेहपुर
यूपी के फ़तेहपुर जिले में चौथे चरण के नामंकन के पहले दिन कलेक्ट्रेट परिसर में 6 विधानसभा के लिए नामंकन कराने को राजनैतिक दलों सहित निर्दलीयों ने 40 पर्चे खरीदे वही भाजपा से एक प्रत्याशी ने अपना नामंकन कराया।वही नामंकन को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किये थे ।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 241अयाह शाह विधानसभा से बीजेपी के विधायक व प्रत्याशी विकास गुप्ता ने दो प्रस्तावक के साथ एक सेट में अपना पर्चा दाखिल किया।वही पर्चा दाखिल करने के बाद मिडिया से बातचीत में कहा कि इस बार जनता विकास कार्यों को लेकर दुबारा जीत दिलाने का काम करेगी।लगातार अपना विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच रहा।लेकिन कोरोना काल मे नही गया फिर भी जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मेरे द्वारा कराए गए विकास कार्यों को लेकर दुबारा जिताकर विधानसभा भेजने का काम करेगी।और जो काम रह गया है इस बार पूरा होगा।
वही नामंकन के पहले दिन 40 पर्चे बिके जिसमे 238 विधानसभा से बसपा से आदित्य पांडये,आम आदमी पार्टी से विनीत पटेल,विकास इंसाफ पार्टी से नैज घोसी सहित 7 पर्चे बिके।239 विधानसभा बिंदकी से से अभिमन्यु सिंह कांग्रेस, विकास त्रिवेदी भाजपा,रामेश्वर दयाल गुप्ता सपा,लक्ष्मी शंकर जन अधिकार सहित लोगो ने पर्चा लिया।243 खागा विधानसभा से तीन पर्चा कृष्णा पासवान भाजपा,दशरथ लाल बसपा व बेनी प्रसाद।240 सदर विधानसभा से मोहसिन खान कांग्रेस, ब्रजभान सिंह आम आदमी पार्टी सहित 11 पर्चे की बिक्री हुई।242 हुसैनगज विधानसभा से रानवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा जो यूपी सरकार में खाद्य रसद राज्यमंत्री,अब्दुल राजिक आम आदमी पार्टी, शिवाकांत तिवारी कांग्रेस, फरीद अहमद बसपा,उषा मौर्या सपा,इन्द्रसेन यादव निर्दलीय व एक अन्य कुल 7 पर्चे।वही 241 विधानसभा से 5 पर्चे बिके जिसमे अयाह शाह से वर्तमान बीजेपी के विधायक व प्रत्याशी विकास गुप्ता ने नामंकन कराया
मो0आसिफ ब्यूरो चीफ फतेहपुर


















