Advertisement

उ.प्र. विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत शासन एवं आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिलाधिकारी झाँसी, उप आबकारी आयुक्त, झाँसी प्रभार झाँसी व जिला आबकारी अधिकारी, झाँसी के निर्देशन में उपजिलाधिकारी मऊ रानीपुर व क्षेत्राधिकारी मऊ रानीपुर के नेतृत्व में आनन्द कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 मऊ रानीपुर व थाना मऊ रानीपुर की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत कबूतर डेरा भकौरा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान उक्त स्थल से 02 अभियुक्ताओ के कब्जे से 600 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 5500 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए दो अभियुक्ताओ के विरुद्ध थाना मऊ रानीपुर में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत कराये गये।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh