Advertisement

2022 विधानसभा चुनाव को लेकर झांसी सदर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा ने कलेक्ट्रेट में किया नामांकन

झांसी की सदर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा ने अपने प्रस्तकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया है कि क्षेत्र में विकास कार्यों को कराएगें। झांसी की सदर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा अपने प्रस्ताकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने बताया कि जनता के स्नेह और प्यार के कारण उन्हें मौका मिला है। यदि इस बार जनता उन्हें जीत दिलाती है तो वह अपनी विधानसभा सीट में चौमुखी विकास कार्य कराएंगे। समाजवादी पार्टी इस बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।।

रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झांसी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh