Advertisement

जनता है भाजपा के साथ, बन रही दोबारा सरकार

झांसी- भारतीय जनता पार्टी के बबीना विधानसभा क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी राजीव सिंह परीक्षा ने कहा कि भाजपा ने गरीब कल्याण योजनाओं से लेकर भारत की एकता और अखंडता के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा देश की कमान सौंपी तो अयोध्या विवाद को समाप्त कर वहां श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य रामंदिर का निर्माण शुरू कर पांच सौ वर्ष के कलंक को भी साफ किया है। उन्होंने कहा कि पहले हर भारतीय के मन में टीस होती थी कि काश अयोध्या में राम मंदिर बन जाए। अब मंदिर बनता देख हर भारतीय को गौरव की अनुभूति होती है।

बबीना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोड़ कला, सुल्तानपुरा, बरल, करगुआ आदि में जनसंपर्क के दौरान राजीव परीक्षा अपने सरल अंदाज में नजर आए। वहां मौजूद लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश ने एक अंगड़ाई ली तो सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में नई चेतना जागृत हुई। कहा कि प्रदेश सरकार ने 2017 के बाद शासन की योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं तक पहुंचाया साथ ही भारत और भारतीयता के मूल्यों की पुनर्स्थापना भी की। उन्होंने कहा कि यह तब ही संभव हुआ जब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ता ने जाति, मत और मजहब की दीवार को तोड़कर और दंगाइयों को मात देकर पूरी मेहनत के साथ भाजपा की सरकार बनाई। प्रदेश का माहौल भाजपा के पक्ष में है। चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होने जा रही है। प्रदेश और क्षेत्र के लोग भाजपा के साथ हैं। गुंडाराज को लोग जड़ से खत्म करना चाहते हैं इसीलिए दोबारा भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जनसंपर्क कार्यक्रम में कृष्णपाल सिंह राजपूत पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, ब्लाक प्रमुख चिरगांव राजकांतैश वर्मा, प्रवीण समाधिया, गोलू माते बरल, मनमोहन सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य , उमाशंकर राजपूत जिला अध्यक्ष,अमित राजपूत प्रधान,केशव राजपूत प्रधान,कडोरे प्रधान,आशीष यादव मडई,अनिल राजपूत,अनिल राजपूत,प्रमोद कुमारी,बंदना मिश्रा,जितेंद्र राजपूत बरल, सोनू कुशवाहा प्रधान,दुष्यंत राजपूत सहित आदि लोग मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh