राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर वीरू यादव ने थामा फूल, सपा पर लगाया परिवारवाद करने का आरोप
– बीरू बोलें जल्द 50 हजार से अधिक समर्थक थामेगें कमल का फूल
– बबीना भाजपा प्रत्याशी व विधायक राजीव संिह पारीछा ने कहा मिलकर हरायेंगें परिवारवाद को
झांसी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव उर्फ वीरू भईया ने अपने हजारों समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। उनके भाजपाई बन जाने से पूरे बुन्देलखण्ड में परिवारवाद की राजनीति करने वालों पर करारा तमाचा जड़ा है। वही युवाओं में जोश का डोज डबल हो गया हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव उर्फ वीरू भईया ने भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ वहां हजारोें की संख्या में पहुंचे उनके समर्थकों ने जोशीले नारों के साथ भाजपा का भगवा चौला ओड़ लिया। भाजपाई होने के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव उर्फ वीरू भईया ने कहा कि वे कई वर्षों से समाजवादी पार्टी के लिये राजनीति कर रहे थे। सपा में इन दिनों परिवारवाद की राजनीति हावी है। यहीं कारण है कि उनका ऐन वक्त पर एक बार नही लगातार दूसरी बार टिकट काटा गया। सपा में परिवारवाद के हावी होने के कारण ईमानदारी से जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेता, कार्यकर्ता को वह सम्मान नही मिल पाता, जो उसे मिलना चाहिये। उन्होने बताया कि वे कई दिनों से भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों से प्रेरित थे और भाजपा को ज्वाइन करना चाहते थे लेकिन सही समय का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को वह सही समय आया और वे भाजपाई हो गये। वीरू यादव ने कहा कि अब वे भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये जमीनी स्तर पर काम करेगें। उनके 50 हजार से अधिक समर्थक जल्द ही भाजपाई हो जायेेंगे।
उधर भाजपा के बबीना से अधिकृत प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि वे अपने छोटे भाई स्वरूप वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव उर्फ वीरू भईया का भाजपा परिवार में स्वागत वंदन अभिनंदन करते है। आपकी इस पहल से बबीना विधानसभा में परिवारवाद की राजनीति को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। बबीना विधानसभा के साथ बुन्देंलखण्ड में युवा आपके इस कदम का स्वागत कर रहे है। परिवार वाद की राजनीति किसी भी क्षेत्र में सही नही होती है। आज गैर भाजपाई दलों में परिवारवाद हाफी है, जो स्वस्थ राजनीति के लिये अच्छा नही है। यह बात वे निश्चित तौर पर कह सकते है कि आपके साथ जो बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन है, वह निश्चित तौर पर भाजपा को एक यहां और अधिक मजबूती देगा। राष्ट्र निर्माण में आपका यह निर्णय बेहद सराहनीय है जिसका पुनः स्वागत वंदन अभिनंदन करता हूं। हम सब मिलकर बबीना विधानसभा के साथ-साथ झांसी एवं भारत को समृद्धि की तरफ ले जाने में अपना योगदान देंगे। झाँसी समेत बुन्देलखण्ड की सभी 19 सीटें भाजपा जीतेगी। परिवारवाद करने वाले सभी दलों की करारी हार होगी।
रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झाँसी


















