Advertisement

अधिवक्ता विजय कुमार बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश सचिव बने प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी ने सौंपी जिम्मेवारी

ललितपुर। वर्तमान में संचालित विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे
समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में एक बार फिर उत्साह का संचार हो गया। समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से अधिवक्ता विजय कुमार सिंह (अहिरवार) को समाजवादी बाबा साहब वाहिनी में प्रदेश सचिव नामित किया है।
प्रदेश अध्यक्ष के इस फैसले की सराहना करते हुये जिले के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रदेश सचिव विजय कुमार सिंह एड.
ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी संप्रदाय वर्गों को सम्मान देने का कार्य करती है। यही कारण है कि उन्हें विधानसभा चुनाव के समय ही महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विचारधारा को जन-जन तक पहंुचाते हुये जिले की ललितपुर व महरौनी विधानसभा क्षेत्रों से सपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने की दिशा में कार्य किया जायेगा। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर चैधरी द्वारा प्रदेश भर में जहां निर्देशित किया जायेगा, वहां जाकर पार्टी का कार्य पूर्ण निष्ठा से किया जायेगा।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-09-20 at 16.15.32
nsingh