कानपुर,आनंदपुरी स्थित आनंदधाम मंदिर में आनंदपुरी महिला मंडल समिति द्वारा योगेश्वर श्री कृष्ण छठी महोत्सव के शुभ अवसर पर श्री कृष्ण छठी महोत्सव पर नन्हे-मुन्ने बाल गोपाल बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर अनेकानेक बाल-लीलाओं का मंचन व रासलीला का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया कार्यक्रम में बच्चों की माताओं ने यशोदा का रूप स्वयं निभाया।कृष्ण गोपियों की छेड़छाड़ ने उत्सव में अद्भुत रंग भर दिया महिलाओं ने डांडिया नृत्य भी किया प्रस्तुत वही आपको बता दे कि लड्डू गोपाल को खीर व कढ़ी चावल का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।बच्चों में नव्या गुप्ता, अण्या गुप्ता,श्री व शान्वी की प्रस्तुति अत्यंत ही मनमोहक रही।इस अवसर पर नीलम राठौर,शशि भगत, निम्मी,उमा खंडेलवाल,पूजा गुप्ता,शोभना गुप्ता,ममता सिंघानिया,किरन केडिया,रश्मि सरावगी,शालिनी,शोभा गुप्ता,सुधा जायसवाल आदि मौजूद रहीं।



















