Advertisement

सद्बुद्धि पदयात्रा निकाल राम मंदिर के चढ़ावा और चंदा चोरी पर मुखर हुए कॉंग्रेसी

 

उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला कॉंग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण ने महाराजपुर विधानसभा मे भाजपाईयों और चंदा चोरों के लिए सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली ,पदयात्रा मे बड़ी संख्या में कॉंग्रेसी जुटे और अपने हाथों में श्री राम मंदिर चंदा चोरी से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए लाल बंगला मार्केट में घूमे।
कॉंग्रेसजन चंदा चोर गद्दी छोड़,गली गली में शोर है भाजपा चंदा चोर है, जो नहीं हमारे राम का वो नहीं किसी के काम का आदि नारेबाजी कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकता लाल बंगला स्थित पेट्रोल पम्प पर एकत्र होकर मार्केट होते हुए हरजिंदर नगर चौराहे पर स्थित काली जी हनुमान जी भैरों जी मंदिर पर पहुंचे जहां समस्त कॉंग्रेस जनों ने भाजपाईयों और श्री राम मंदिर चंदा चोरी के दोषियों की सद्बुद्धि हेतु हनुमान चालीसा का पाठ किया ।
पदयात्रा के मार्ग में व्यापरियों ने जुलूस मे शामिल होकर बिजली कटौती पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष को भीषण बिजली कटौती, अतिक्रमण और नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर ध्यान आकृष्ट कराया तो जिलाध्यक्ष संदीप ने शीघ्र जन आंदोलन करने का वादा किया।
जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि आज आम जनमानस में भाजपा की चंदा चोरी और भ्रस्टाचार उजागर हो गया है अब जनता मे भाजपा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है, वो दिन दूर नहीं जब जनता भाजपा को गद्दी से उतारकर कॉंग्रेस की सरकार बनवायेगी।
कॉंग्रेस नेता मदन मोहन शुक्ला ने कहा कि कॉंग्रेस सरकार बनने के बाद असली मगरमच्छ पकड़े जाएंगे।
सद्बुद्धि पदयात्रा मे प्रमुख रूप से मदन मोहन शुक्ला,ऊषा रानी कोरी, पूर्व पार्षद अरुण द्विवेदी,ईखलाक अहमद डेविड,बाबूराम सोनकर,पार्षद नूरान अहमद, सतीश दीक्षित, संजय दीक्षित, विजय निषाद, शशिकांत दीक्षित, मनोज त्रिवेदी,तुफैल अहमद खान,नरेंद्र चंचल कुशवाहा, राजू कश्यप, गरुड़ सिंह,दिनेश शुक्ला, रामचंद्र गुप्ता,रमणीक चतुर्वेदी,विमला पासवान, अनुराधा कुमारी,अनुराग पाल, अंकित कन्नौजिया,आद्यशरण गुप्ता,अजय कुमार, अमन सिंह ,शहजादे, मनजीत सिंह खालसा,शीलू दुबे, आरके सिंह, सुशील सोनी, बड़े राजपूत, ईमरान ,लईक मंसूरी, अनुराग पाल, राजेंद्र बाल्मीकि, नफीस अहमद, राजन तिवारी, आसिफ़ इकबाल,इरफान,विक्रांत तिवारी, आयुष सोनी, शिवान राजपूत, प्रशांत चौरसिया,शीलू यादव, जय कुमार, सोनू पंडित, अनिल कन्नौजिया, अंशु शर्मा, वरुण जेटली, नंदी राजपूत,धीरज द्विवेदी, दिनेश श्रीवास्तव, निखिल गुप्ता, दिलशाद, बंटी वर्मा, बाबु सिंह आदि लोग मौजूद थे

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh