Advertisement

दीक्षांत समारोह की तैयारियों की कुलपति ने की समीक्षा: सभी कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश, सभी अधिष्ठाता मौजूद

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ.संजीव गुप्ता ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पिछले हुए कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया और अन्य कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक तथा आगामी दीक्षांत समारोह के लिए गठित विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं सह-अध्यक्ष उपस्थित रहे। कुलपति ने प्रत्येक समिति से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली और निर्धारित समयसीमा के अनुरूप प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने जोर दिया कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का एक महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए सभी तैयारियां समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। कुलपति ने समितियों से नियमित रूप से अपने कार्यों की समीक्षा करने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने को कहा, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
बैठक में दीक्षांत समारोह से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इनमें परिसर की साफ-सफाई,भवनों का रखरखाव, अतिथि सत्कार, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, परिवहन और अन्य आवश्यक तैयारियां शामिल थीं। कुलपति ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय की गरिमा के अनुरूप दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक समिति को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ शेष तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने का आह्वान किया, ताकि समारोह को सुव्यवस्थित, गरिमामय और सफल बनाया जा सके।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh