Advertisement

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक व्यापार महासभा ने अपर्णा यादव का स्वागत किया

कानपुर,राष्ट्रीय व्यापार मंडल लखनऊ द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेत्री अपर्णा यादव का कार्यक्रम में आमंत्रित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक व्यापार महासभा कानपुर के नगर अध्यक्ष संजीव साइलस द्वारा पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया गया एवं अल्पसंख्यक व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया और संजीव साइलस ने भाजपा नेत्री अपर्णा यादव को कानपुर आने का न्योता भी दिया।संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष राज बाबू रस्तोगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एके शर्मा ने सभी का स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री पदम आदित्य, सद्स्य मनोज पांडेय आदि ने सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का उत्साह वर्धन किया ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh