Advertisement

महात्मा गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित कर श्रृद्धांजलि दी गई

कानपुर, 2 अक्टूबर 2022 को डॉक्टर मोहम्मद गुफरान अंसारी मेमोरियल फाउंडेशन के संरक्षक अब्दुल लतीफ मंसूरी तथा अध्यक्ष मोहम्मद इमरान अंसारी द्वारा यशोदा नगर स्थित कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी व महाराजपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सरदार फतेह बहादुर सिंह गिल जी ने  चित्र पर माल्यार्पण करके महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दीगई!वरिष्ठ समाजसेवी फतेह बहादुर सिंह गिल जी ने कहा कि आज हमें जो आजादी हासिल है उसके लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने बड़ी कुर्बानियां दी थी वह सब के साथ मिलकर चलना चाहते थे आज हम परिवार के अंदर बैठ गए हैं खुद को कंप्यूटर तक सीमित कर लिया है और स्मार्टफोन को अपनी दुनिया बना ली है lफाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान अंसारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी कहते थे कि इंसान महान पैदा नहीं होता उसके विचारों से महान बनाते हैंl लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश के किसानों को सैनिकों दोनों का आदर किया हैl
गोष्ठी में मुख्य रूप से गोष्ठी में मुख्य रूप से संरक्षक अब्दुल लतीफ मंसूरी, अध्यक्ष मोहम्मद इमरान अंसारी, मुख्य अतिथि समाजसेवी फतेह बहादुर सिंह गिल, उपाध्यक्ष अजमेरी सिद्दीकी, फैयाज शाह मदारी, सलमान शाह, आदिल शाह, सुरेश चंद्र मिश्रा, जलाल अंसारी, रजत निगम, मोहम्मद फहीम, अजीत यादव, इरफान गाज़ी सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहेl

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh