Advertisement

गांधी जयंती अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कानपुर, 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मैक्स मेडिकल स्टोर अजमेरी चमनगंज पर निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया जिसमें डॉ मधुकर वशिष्ठ एमबीबीएस एम एस ने नाक कान गले से संबंधित सभी रोगों का परामर्श किया! मैक्स मेडिकल स्टोर के संस्थापक मोहम्मद तारिक अफजल ने बताया कि सुबह 7:00 बजे से ही लोगों की लंबी भीड़ उमड़ पड़ी लगभग ढाई सौ से ज्यादा लोगों ने परामर्श लिया आगे कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर निशुल्क कैंप लगाकर नाक कान गले संबंधित रोगियों को सेवा दी जा रही है। निशुल्क कैंप में मोहम्मद इरशाद गुफरान खान आमिर बेग,नलवर अली खान, शमशाद ताबिश नौशाद इत्यादि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh