Advertisement

अटेवा ने एनपीएस से रिटायर्ड कर्मचारियों ने बयाँ किया अपना दर्द

कानपुर, अटेवा कानपुर ने गीता नगर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें विभिन्न विभागों पीडब्ल्यूडी, वाणिज्य कर विभाग, सीएसए, बेसिक व माध्यमिक के शिक्षक कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। नई पेंशन योजना से रिटायर्ड साथियों ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया की नई पेंशन योजना में पेंशन इतनी कम है कि जीवन यापन असंभव है। यदि बच्चों ने सहारा ना दिया होता तो हम लोग सड़क पर आ जाते। नई पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए अभिशाप है इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। पुरानी पेंशन से सेवानिवृत्त साथियों ने भी नई पेंशन योजना को समाप्त करने की सरकार से अपील की। जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी ने सभी से एनपीएस व निजीकरण के खिलाफ संघर्ष में अटेवा का साथ देने की अपील की। जिला मंत्री सुनील बाजपेई ने कहा पुरानी पेंशन बहाली हेतु अटेवा आगामी समय में पुरजोर संघर्ष करेगा। मंडलीय मंत्री डॉ यतींद्र शर्मा ने कहा इस लड़ाई में सभी संगठनों को एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए और अटेवा का साथ देना चाहिए। प्रदेश संयुक्त मंत्री अखिलेश यादव ने कहा वर्तमान सरकारें अब तानाशाही रवैया अपनाकर कर्मचारियों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहीं हैं, जिसे शिक्षक कर्मचारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। आज सम्मानित होने वाले विभिन्न विभागों के प्रमुख लोगों में बेसिक शिक्षा विभाग पतारा से सुनीता रानी व वीरेन्द्र सचान व बिल्हौर ब्लाक से सरस चंद्र कटियार,माध्यमिक शिक्षा विभाग से कंचन सोनी, प्रताप सिंह यादव, राकेश शुक्ला, पी0डब्लू0डी0 रवि श्रीवास्तव,सी0एस0ए0 कल्याण शरण मिश्रा, सेल टैक्स ज्ञान प्रकाश सैनी,योगेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव आदि लोग रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh