Advertisement

Artificial intelligence) लैब का उद्घाटन हुआ

VCEC Tally Academy ने अपनी सफलता के 23 वर्ष पूर्ण किए इस अवसर पर संस्था ने अपने सेंटर पर दो नए Advance Courses “Tally and Artificial intelligence” का शुभारंभ किया इस अवसर पर संस्था में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन  सतीश महाना लोकसभा स्पीकर जी ने दीप प्रज्वलित करने के बाद लैब के कंप्यूटर को ऑन करके किया सर्वप्रथम  सतीश महाना जी का स्वागत संस्था के डायरेक्टर श्री राज किशोर वर्मा एवं रिचा वर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट करके किया तत्पश्चात संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया सतीश महाना जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज जिस प्रकार से देश दुनिया टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नित्य नए नए आयामों को प्राप्ति कर रही है आज आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी सीखने वाले बच्चे अपनी उंगली के संकेत मात्र से बड़ी-बड़ी मशीनों को कंट्रोल कर लेते हैं ऐसा लगता है कि भविष्य मैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ई की दुनिया टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए आयामों तक पहुंचाएगी उन्होंने कहा कि आज नौजवानों को इस तरह की नई टेक्नोलॉजी से परिचित होना ही चाहिए आज VCEC के द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है मैं संस्था के डायरेक्टर राज किशोर वर्मा जी एवं रिचा जी एवं संस्था के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं एवं कामना करता हूं कि वह और उनकी टीम भविष्य में समाज एवं नौजवानों के लिए इस तरह के कोर्स उपलब्ध कराते रहे । कार्यक्रम का संचालन बॉबी एवं डब्बू ने संयुक्त रूप से किया एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिंकू, गोपाल कृष्ण वर्मा, सना, कुलदीप, प्रिंस, युवराज आदि लोग उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh