कानपुर। डॉक्टर मोहम्मद गुफरान अंसारी मेमोरियल फाउंडेशन के संरक्षक अब्दुल लतीफ मंसूरी तथा अध्यक्ष मोहम्मद इमरान अंसारी द्वारा यशोदा नगर स्थित कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महाराजपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सरदार फतेह बहादुर सिंह गिल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।
वरिष्ठ समाजसेवी फतेह बहादुर सिंह गिल ने कहा कि आज हमें जो आजादी हासिल है उसके लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बड़ी कुर्बानियां दी थी, वह सब के साथ मिलकर चलना चाहते थे आज हम परिवार के अंदर बैठ गए हैं खुद को कंप्यूटर तक सीमित कर लिया है और स्मार्टफोन को अपनी दुनिया बना ली है l
फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान अंसारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहते थे कि इंसान महान पैदा नहीं होता, वह अपने विचारों से महान बनता हैंl लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश के किसानों को सैनिकों दोनों का आदर किया हैl
गोष्ठी में मुख्य रूप से गोष्ठी में मुख्य रूप से संरक्षक अब्दुल लतीफ मंसूरी, अध्यक्ष मोहम्मद इमरान अंसारी, फतेह बहादुर सिंह गिल, उपाध्यक्ष अजमेरी सिद्दीकी, फैयाज शाह मदारी, सलमान शाह, आदिल शाह, सुरेश चंद्र मिश्रा, जलाल अंसारी, रजत निगम, मोहम्मद फहीम, अजीत यादव, इरफान गाज़ी सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।
डॉक्टर मोहम्मद गुफरान अंसारी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर गोष्ठी का आयोजन


















