Advertisement

मिशिका सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 24 घंटे होगा बच्चो का विशेष इलाज

मिशिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में  एनआईसीयू पीआईसीयू का उद्घाटन डॉक्टर सुरेंद्र पटेल के पिता चन्द्रशेखर व माता राम कली के कर कमलों से हुआ।

इस अवसर पर डॉक्टर प्रवीण पटेल डाक्टर अभिषेक एवं डॉक्टर एंथोनी ने संयुक्त रूप में बताया कि क्षेत्र में बच्चों का हॉस्पिटल व उनसे संबंधित विशेष सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण हमने विशेष प्रकार के बच्चों के जीवन को बचाने के लिए अत्याधुनिक उपकरण लगाए हैं। जो कानपुर में बहुत कम अस्पतालों के पास उपलब्ध है। लाल बंग्ला हरजिंदर नगर बाबू पुरवा जाजमऊ रामादेवी महाराजपुर  आदि क्षेत्र में बच्चों का कोई भी हॉस्पिटल नहीं है। इसलिए बच्चों को विशेष चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए इस उद्देश से इस अस्पताल में 24 घंटे बच्चों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जाएगा

मिशिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ सुरेंद्र पटेल ने बताया कि 16 तारीख को आमजन को जागरूक करने के लिए एक विशेष प्रकार का डेमो कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यह डेमो कार्यक्रम भी मिशिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा इस कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉक्टर सुरेंद्र पटेल डॉक्टर प्रवीणा पटेल डॉक्टर एंथोनी अन्य विशेषज्ञ स्टाफ उपस्थित रहेगा। डॉक्टर सुरेंद्र पटेल के अनुसार इस कार्यक्रम में आपात स्थिति में मरीज को कैसे बचाया जाए यदि उसे करंट लग गया हो यदि वह छत से गिर गया हो यदि वह पानी में डूब रहा हो तो ऐसे मरीजों को बचाने के तरीके बताए जायेगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh