Advertisement

सीजनल अमीनो ने सम्पूर्ण समायोजन की मांग को लेकर किया जल सत्याग्रह

कानपुर, राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने आज सम्पूर्ण समायोजन, आयु सीमा शिथिलता की मांग को लेकर लल्लू मल घाट गोमती नदी डालीगंज पुल के पास जल सत्याग्रह किया | पुलिस ने जल सत्याग्रह रोकने का बल पूर्वक प्रयास किया और बाद में जबरिया गोमती नदी से बाहर निकाला|एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, महामंत्री दीपक भारद्वाज ने कहा की मुख्यमंत्री ने एक दर्जन बार मांगो को पुरा करने का आस्वाशन दिया।उसके बावजूद सम्पूर्ण समायोजन व आयु सीमा शिथिलता नहीं हुई | 13 जुलाई को शासन में संगठन के पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुयी थी| जिसमें 100 दिन मे समायोजन करने की बात तय हुई थी और पदों की गड़ना का आदेश 15 दिन मे जारी करने पर सहमती बनी थी| लेकिन शासन के अधिकारियों ने कोई काम नहीं किया।मुख्यमंत्री के आदेशो का पालन नही हो रहा है।अधिकारी सरकार की छवी खराब करने के लगे है। काम की कोई समय सीमा नहीं है|सरकार ने सीजनल अमीनो व अनुसेवको को भूखो मरने के लिए छोड दिया है। सरकार अपने वादे से ही मुकर गयी।जिससे समस्त सीजनल कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
आज जल सत्याग्रह करने वालो में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज, यशवीर चौधरी, राजकुमार निगम, हरी मोहन शर्मा सहित सैकड़ो अमीन व अनुसेवक शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh