Advertisement

घर के बाहर सो रहे किसान को ट्रक ने रौंदा मौत

बाँदा-घटना बबेरू विधानसभा अंतर्गत ग्राम पतवन की है जहाँ चुन्ना पुत्र चुनबाद यादव पुत्र बौरा उम्र 58 वर्ष घर के बाहर सो रहा था तभी फतेहपुर की तरफ से आ रहे तेज रप्तार ट्रक ने किसान को मौत के घाट उतार दिया और वहाँ पर बंधी राजा पुत्र जनार्दन यादव की गाय और रामनरेश पुत्र जनार्दन यादव की भैस भी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई साथ ही बगल में बने मंदिर और नीम के पेड़ से टकराने से ट्रक रुका जिसमे ट्रांसफार्मर भी टूट गया गांव की बिजली भी गुल हो गयी मौके पर पहुचे क्षेत्रीय सपा विधायक ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया साथ ही उच्चाधिकारियों से बात कर गाय व भैस का भी पोस्टमार्टम करवाने की बात कही विधायक ने कहा कि चुन्ना उर्फ चुनबाद अपने घर का मुखिया था वही परिवार का भरण पोषण करता था पत्नी विकलांग है एक बेटा है वो भी बाहर रहकर मजदूरी करता है विधायक ने कहा कि परिवार को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा मिले

तनीषा सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh