Advertisement

ग्राम कोरथा विकासखण्ड-भीतरगांव, तहसील नर्वल में दिनांक 01.10.2022 को थाना साढ़ क्षेत्रार्न्गत घटित दुर्घटना में ग्राम कोरथा के 26 मृतकों के आश्रितों को मा0 मुख्यमंत्री राहत कोष से रू0 2-2 लाख एवं 07 घायलों को रू0 50-50 हजार की धनराशि का चेक प्रदान किया गया एवं 20 मृतकों के परिवारों को प्रति परिवार 1 बीघा कृषि पट्टा प्रदान किया गया। साथ ही केन्द्र सरकार की तरफ से मृतको के आश्रितों को रू0 2-2 लाख एवं घायलों को रू0 50-50 हजार की धनराशि आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से स्थानान्तरित की जाएगी।
इस दौरान श्री राकेश सचान, मा0 मंत्री, श्री देवेन्द्र सिंह‘‘भोले‘‘ मा0 सांसद, अकबरपुर लोकसभा, श्री अभिजीत सांगा, मा0 विधायक बिठूर, श्रीमती सरोज कुरील, मा0 विधायक, घाटमपुर, जिलाधिकारी कानपुर नगर, पुलिस अधीक्षक, कानपुर आउटर एवं उपजिलाधिकारी नर्वल आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh