Advertisement

बारिश से भी श्रद्धालुओं में दशहरा का कम नहीं हुआ जोश , आतिशबाजी के साथ हिट हुआ लेजर शो , फिर पुतला जलकर हुआ जमींदोज ,भक्तो ने लगाया जय श्री राम का उदघोष

बारिश से भी श्रद्धालुओं में दशहरा का कम नहीं हुआ जोश , आतिशबाजी के साथ हिट हुआ लेजर शो , फिर पुतला जलकर हुआ जमींदोज ,भक्तो ने लगाया जय श्री राम का उदघोष

कानपुर में हुई मूसलाधार बारिश ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पर होने वाले आयोजनों में खलल डाल दी । कही आयोजन कैंसिल हुआ तो कही जल्दी में औपचारिकता निभाई गयी । लेकिन कानपुर में पिछले 146 वर्षों से होने वाली परेड की रामलीला पूर्ण वैभव के साथ सम्पन्न हुई । मुख्य अतिथि सांसद सत्यदेव पचौरी , महापौर प्रमिला पाण्डे , विधायक अमिताभ बाजपेई , विधायक महेश त्रिवेदी और कमेटी अध्यक्ष महेंद्र मोहन गुप्त सहित कई राजनेताओं और समाजसेवियों ने भगवान की आरती की । बारिश के बावजूद यहाँ शोभा यात्रा निकली , राम रावण युद्ध हुआ । महासंग्राम में भगवान राम ने लंकेश का वध किया तो श्रद्धालुओं ने जय जय श्री राम का उदघोष किया । यहाँ लेजर लाइट शो के साथ ही आतिशबाजी भी की गयी । रावण के पुतले दहन के दौरान लोगो में खासा जोश नजर आया । इसके बाद विजय यात्रा निकली , जिसमे श्रद्धालुओं ने भगवान राम लक्ष्मण और सीता की आरती की । आपको बता दें कि बारिश से पुतला तहस नहस होने के साथ ही मैदान में भी पानी भर गया था । लेकिन के आयोजकों ने समय रहते व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली । समापन के दौरान पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड , जिलाधिकारी विशाख जी , अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की । इस मौके पर परेड रामलीला सोसाइटी के प्रधानमंत्री कमल किशोर अग्रवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग , मंत्री राम जी मेहरोत्रा , उपाध्यक्ष अलोक अग्रवाल , ने विशेष भूमिका निभाई । इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh