Advertisement

बिठूर मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में विजय दशमी का भव्य उत्सव मनाया गया।

बुधवार को बिठूर मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में विजय दशमी का भव्य उत्सव मनाया गया। सभी कार्यक्रमों को बहुत उत्साहपूर्वक संपन्न किया गया। सभी भक्त उत्सव के लिए बहुत उत्साहित और प्रेरित थे। इस तिथि को 2014 में श्री श्री राधा माधव मंदिर की स्थापना की गई थी जिसमे कई सारे जानी-मानी हस्तियां फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी, उत्तर प्रदेश और मेघालय के राज्यपाल और दुनिया की मशहूर हस्तियॉ प्रस्तुत थी ।इस दिन को हर साल की तरह बहुत ही शानदार तरीके से ब्रह्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान को विभिन्न प्रकार के फूलों, मालाओं से बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था ॥ भगवान की सुंदरता को देखकर सभी भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद श्रीमान कूर्म अवतार प्रभु द्वारा दी गई एक अद्भुत कथा थी जिसमें प्रभु जी ने भगवान राम और रावण के बीच लड़ाई और रावण के अंत का खूबसूरती से वर्णन किया ।

भगवान को 108 प्रकार के विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए जो कानपुर में विभिन्न भक्तों द्वारा तैयार किए गए थे।शाम को भगवान का अद्भुत अभिषेक हुआ। भगवान के सुंदर अभिषेक को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी और भगवन के सुन्दर अभिषके को देखा। पुरे दिन बिना रुके बहुत ही मधुर कीर्तन हुआ जिससे सुनकर सारे भक्तो में एक अलग ही उत्साह की लहर दौड़ गयी और साथ में ही डांसिंग कीर्तन भी हुआ जिसमे सभी भक्तो ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। यह पूरा कार्यक्रम सारे भक्तो के लिए एक बहुत ही मधुर अनुभव था। जिसमे सभी भक्तो ने अच्छे से भाग लेकर अपने जीवन में भक्ति का आनंद उठाया। अंत में सभी दर्शनार्थियो को भगवान का चरणामृत और महाप्रसाद वितरण किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh