Advertisement

कारपोरेट्स चेयरमैन ने गैजेंस क्लब मे पार्किंग का किया उद्घाटन एवं रावण का पुतला दहन

कानपुर नगर-

गैंजेस क्लब मे रावण के पुतला दहन के साथ पार्किंग का हुआ उद्घाटन

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा जहां हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है वही उत्तर प्रदेश में होने वाली बरसात ने कानपुर के रामलीला पंडालों में सजे हुए रावण के पुतलो को भिगोकर खराब कर दिया।
प्रकांड विद्वान रावण द्वारा किए गए घृणित कार्य के उपरांत लाख समझाने पर भी न मानने के कारण भगवान श्री राम द्वारा उसका वध किया जाता है।

इसी क्रम में कानपुर गैंजेस क्लब द्वारा रावण के पुतला दहन का कार्यक्रम गैंजेज क्लब परिसर में ही संपन्न कराने के लिए विजय कपूर ने पूर्ण तैयारियां करवा रखी थी।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का यह पर्व दशहरा सभी के जीवन में उल्लास भरे और सभी एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक सौहार्द में निवास करें यही ईश्वर से कामना है।

उन्होंने गैंजेज क्लब में नवनिर्मित पार्किंग के बारे में बताया कि अब गैंजेज क्लब के मेंबर्स को पार्किंग के लिए अनावश्यक कष्ट उठाने की आवश्यकता नहीं होगी 200 से अधिक गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था गैजेज क्लब परिसर में ही उपलब्ध रहेगी।गेंजेस क्लब में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया तत्पश्चात रावण का पुतला दहन एवं आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों को भी परोसा गया।सभी आगंतुकों का मलिक विजय कपूर ने धन्यवाद और पावन पर्व दशहरे की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh