Advertisement

दीपावली के त्यौहार पर अगर पटाखे ना फोड़े जाय तो ख़ुशी अधूरी रह जाती है,,,लेकिन असावधानी बरतने पर दुर्घटना भी घटित हो सकती है,,,त्यौहार को देखते हुए कानपुर पुलिस लाइन में एडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद कुलकर्णी ने पटाखा व्यापारियों के साथ मीटिंग कर दिशा निर्देश दिए,,,उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की जो गाइडलाइन है,,,और सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए जो आवश्यक दिशा निर्देश है उसका अनुपालन सभी को करना होगा,,,
एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया की पटाखो की दुकानों को लगाने का लाइसेंस, उसकी बिक्री और स्टोरेज करने को लेकर सभी को निर्देश दिए गए है,,,इसके साथ ही उनसे सुझाव भी मांगे गए है,जिसकी समीक्षा की जाएगी,,,उनका कहना था की अगर किसी दूकानदार को परेशान करने की शिकायत मिलेगी तो वंहा पर कार्यवाही की जाएगी,,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh