श्री हरिशंकर सर्जिकल सेंटर तथा सितारा फाउंडेशन ने आज दिनांक 7 अक्टूबर 2022 को एम जी कॉलेज सिविल लाइंस में बच्चों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर के साथ “मिशन रोशनी” का शुभारंभ किया जिसमे लगभग 200 छात्राओं के नेत्र परीक्षण किये गए इस मिशन रौशनी प्रोजेक्ट के तहत कम से कम 75 स्कूलों में निशुल्क नेत्र जांच की जाएगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा इस मिशन की विशिष्ट सहयोगी श्रीमती प्रमिला पांडे महापौर ने कैंप का शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चे हमारा भविष्य हैं और इनकी आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का कार्य करके डॉक्टर सोनिया दमेले तथा सितारा फाउंडेशन ने बहुत सराहनीय कार्य प्रारंभ किया है कम से कम 75 स्कूलों में बच्चों की नेत्र जांच को लेकर बेहद उत्साहित होते हुए हुए उन्होंने कहा कि वह हर कैंप में स्वयं मौजूद रहेंगी और उनके विभाग से जिस भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी वह प्रदान करेंगी वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉक्टर सोनिया दमेले ने आंखों की देखभाल के तरीके तथा विभिन्न समस्याओं के लक्षण तथा उनके उपचार के बारे में सबको जानकारी दी साथ ही उन्होंने बताया की कोरोना महामारी के बाद बच्चों में नेत्र विकार की समस्या बहुत ज्यादा पाई जा रही है जिसके बारे में यदि जांच ना कराई जाए तो अभिभावकों को भी पता नहीं चल पाता, इसलिए उन्होंने सितारा फाउंडेशन के साथ मिलकर यह कैंपेन मिशन रौशनी प्रारंभ किया है सितारा फाउंडेशन की संस्थापक सरिता वहाब ने बताया की आजादी के 75 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉक्टर सोनिया दमेले जी के सहयोग तथा श्रीमती प्रमिला पांडे महापौर कानपुर नगर निगम के सहयोग से हमने एक मिशन रोशनी का शुभारंभ किया है जिसके तहत कम से कम 75 स्कूलों में निशुल्क नेत्र जांच की जाएगी इसके अलावा यदि स्कूल सहयोग करेंगे तो यह कैंप शहर भर के स्कूलों में किया जाएगा जरूरतमंद बच्चों को आंखों की दवा तथा चश्मे भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी इस मिशन के तहत उन विद्यालयों में सबसे पहले बच्चों की नेत्र जांच की जाएगी जो इस प्रकार की सुविधाओं से वंचित हो इसके अलावा यदि स्कूल सहयोग करेंगे तो यह कैंप शहर भर के स्कूलों में किया जाएगा जरूरतमंद बच्चों को आंखों की दवा तथा चश्मे भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी एमजी कॉलेज सिविल लाइंस की प्रधानाचार्य श्रीमती अलका कुशवाहा जी ने महापौर का स्वागत करते हुए कहां कि वे भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों का पूरा सहयोग करेंगी जिससे उनकी छात्राओं को लाभ मिले।
एम जी कॉलेज सिविल लाइंस में बच्चों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर के साथ “मिशन रोशनी” का शुभारंभ किया


















