कानपुर देहात वेटेरन्स क्रिकेट एसोसियेशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन, यूनियन क्लब, फूलबाग, कानपुर में किया गया। आम सभा की शुभारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश वेटेरन्स क्रिकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष-डॉ० आई०एम० रोहतगी जी और सचिव श्री गिरीश कपूर जी के स्वागत के साथ हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे के०डी०वी०सी०ए० के अध्यक्ष- श्री पियूष तिवारी जी ने उपस्थित सदस्यों को पिछले सत्र की उपलब्धियों के बारे में बताया इसके पश्चात् उन्होंने यह भी बताया कि आगामी दिनांक 14 अक्टूबर, 2022 से 16 अक्टूबर, 2022 तक के०डी०वी०सी०ए० प्रथम स्व० उमा, स्टेट लेबल टी-20 वेटेरन्स क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन डी०ए०वी० ग्राउण्ड, कानपुर पर करने जा रहा है, जिसमें उ०प्र० की 4 डिस्ट्रिक्ट एसोसियेशन (गौतमबुद्ध नगर वेटेरन्स क्रिकेट एसोसियेशन, वाराणसी वेटेरन्स क्रिकेट एसोसियेशन, उन्नाव वेटेरन्स क्रिकेट एसोसियेशन एवं कानपुर देहात वेटेरन्स क्रिकेट एसोसियेशन) की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। यह टूर्नामेन्ट लीग आधार पर होगा। इसके पश्चात् श्री पियूष तिवारी जी ने आगामी सत्र-2022-23 के लिए खिलाड़ियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार रहने को कहा। खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जोर दिया। जिस आधार पर खिलाड़ियों का उ०प्र० वेटेरन्स क्रिकेट टीम के चयन में उनकी प्रबल दावेदारी रहे। इस अवसर पर एसोसियेशन के सचिव एवं पूर्व उ0प्र0 वेटेरन्स क्रिकेट टीम के कप्तान – श्री विवेक जॉन ने सबका स्वागत एवं सम्मान किया। इसके पश्चात् कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ० आई०एम० रोहतगी ने इस कार्यक्रम (आम सभा) के आयोजन की बहुत प्रशंसा करी। अन्त में श्री रजनीश श्रीवास्तव जी ने सबका धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्री राहुल स्पप्रू श्री कपिल पाण्डेय, श्री मनोज मेहरोत्रा, श्री माजिद खलील, श्री चन्द्रशेखर, श्री अनुराग, श्री अनिल आनन्द, श्री हस्मत हुसैन, श्री गुलशाद, श्री पवन अग्रवाल, श्री राकेश शर्मा, श्री अनिल कुमार, श्री सौरभ सिंह, श्री आयूष पाठक, श्री संजय बलानी, अब्दुल हमराज़, श्री राजेश गुलाटी, श्री गुंजन महेश्वरी, श्री सतीश जैसवाल आदि मौजूद रहे।
के०डी०वी०सी०ए० की आम सभा सम्पन्न


















