Advertisement

आई एम ए के इलेक्शन मे ईवीएम से डाले जायेंगे वोट

कानपुर  कल रविवार को होने वाले कानपुर मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा के चुनाव में ईवीएम के जरिए मतदान होगा। यह जानकारी चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉक्टर एसके • कटियार ने पत्रकारों को दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डा कटियार और आईएमए के अध्यक्ष डॉ ब्रजेंद्र शुक्ला ने बताया कि चुनाव में 2258 सदस्य अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि 4 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है जबकि अध्यक्ष सचिव स्पोर्ट्स और लाइब्रेरी सेक्रेटरी पद के लिए मुख्य रूप से आई एम ए के सदस्य मतदान करेंगे उन्होंने बताया कि शाम 5:00 से 6:00 के बीच 9 अक्टूबर को चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे वोटिंग सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन का भी इस्तेमाल मतदाता कर सकेंगे, जिससे कि उन्हें यह जानकारी मिल जाएगी की उन्होंने वोट किस प्रत्याशी को दिया है। वोट डालने से पहले मतदाता को अपना अपनी आईडी भी देनी होगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh