Advertisement

कानपुर नाना राव पार्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत  भगवान वाल्मीकि जन्म उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए

कानपुर नाना राव पार्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत  भगवान वाल्मीकि जन्म उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सर्वप्रथम बाल्मीकि जी की प्रतिमा व भारत माता प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा के दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत कि मोहन भागवत को बाल्मीकि जी द्वारा लिखित रामायण व अंतर्वस्त्र भेंट किया गया मंच पर मोहन भागवत संघ प्रमुख व भगवान बाल्मीकि जन्म उत्सव मेला कमेटी और अरुण समुद्रे महामंत्री डॉ रतन लाल गुप्ता मौजूद रहे मोहन भागवत जी ने कहा दलित वंचित समाज अब अछूता नहीं है उसको एक साथ बैठना चाहिए इनकी कोई समस्या होती है तो संघ प्रमुख से कहकर समस्या का निदान कराना चाहिए.
मंच से बोलते हुए मोहन भागवत- ने कहा

संविधान के हिसाब से कानून व्यवस्था को काम करना चाहिए। आरएसएस की जितनी ताकत है उस ताकत के साथ संगठन खड़ा है। हमारे लोग आपके पास स्वयं आयेंगे। आपको आने की जरूरत नहीं। उन्हें पता है कि पूरा हिंदू समाज हमारा है। ये समाज अपना है, भारतवर्ष अपना है जो सदेव रहेगा। कानून व्यवस्था में स्वयं सेवकों की सहायता मिलेगी, शिक्षा में भी मदद करेगा आरएसएस। अपने मन की संवेदना और संस्कार, नशा और खराब आदतों को छोड़ना होगा।बराबरी के साथ का लक्ष्य लेकर सबको आगे बढ़ना होगा। संघ के स्वयं सेवक सब जानते हैं, आप के समाज के लोग शाखा में जाएं और कार्यप्रणाली समझे। 25 साल बाद ऐसी स्थिति आयेगी कि सब आपको सम्मान देंगे। दुनिया कहेगी कि बाल्मिकी जी ने उपकार किया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh