Advertisement

हुजूर की आमद मरहबा दाता की आमद मरहबा

कानपुर, आशिकाने रसूल हुजूर को मानने वालो ने जूही परम पुरवा, जालपा नगर, धर्म कांटा इत्यादि क्षेत्रों से बड़े जोश और खरोश के साथ जुलूसए मोहम्मदी का इस्तकबाल किया। संयोजक प्रांतीय व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष काले खान, मो साबिर,रहे। अगर कामयाबी चाहिए तो पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का कल्चर अपनाओ, पैगंबरे इस्लाम का बताया हुआ रास्ता अपनाओ, पैग़ंबरे इस्लाम की फरमाबरदारी और पैरवी करो। जो अल्लाह और उसके पैग़ंबर की फरमाबरदारी करेगा उसे अज़ीम कामयाबी मिलेगी।मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी किदवई नगर विधानसभा व प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय व्यापार मंडल अभिमन्यु गुप्ता,ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने कहा हैं कि कमजोरों पर जुल्म न करो। औरतों की इज्जत करो। उनको सताओ नहीं। मजदूरों पर उनके ताकत से ज्यादा बोझ न लादो और न ही ताकत से ज्यादा काम लो। उनकी मजदूरी बिना परेशान किए हुए पसीना सूखने से पहले अदा करो। हर बड़े का अदब करो। यही पैग़ाम है हमारे पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का। इसे आम करें। दीन-ए-इस्लाम के फर्जों की अदायगी वक्त पर करें। इंसानियत और एक अल्लाह की इबादत का संदेश देने वाले पैग़ंबरे इस्लाम समाज में औरतों को सम्मान एवं अधिकार दिए जाने के हमेशा पैरोकार रहे। अंत में सलातो सलाम पढ़कर दुआ मांगी गई।मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी किदवई नगर विधानसभा व प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय व्यापार मंडल अभिमन्यु गुप्ता,संयोजक प्रांतीय व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष काले खान, मो साबिर,तौसीफ शौकत आदि थे।नेताजी के स्वस्थ के लिए भी दुआ मांगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh