श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति द्वारा यम द्वितीया को आयोजित श्री चित्रगुप्त महोत्सव एवं विशाल कायस्थ मेला में होने वाले चित्रांश प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए बच्चों की द्वतीय स्क्रीनिंग गायन वादन और नृत्य के क्षेत्र में दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को पीडी निगम एजुकेशन सेंटर विजय नगर में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित की गई। आज की स्क्रीनिंग में 100 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया उनमें से सिलेक्ट बच्चों को 27 अक्टूबर को लाजपत भवन में प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा । जिसमें मुख्य रूप से नौबस्ता से आई आकांक्षा श्रीवास्तव , साल्वी श्रीवास्तव दीक्षा खरे आराध्या अनुष्का मदन रिद्दी सिद्धि नृत्य और गायन बहुत पसंद आया।आज गरिमा श्रीवास्तव की भाषण शैली ने लोगो को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया आज की स्क्रीनिंग गौरव निगम और हेमेंद्र श्रीवास्तव, दीपमाला श्रीवास्तव ने की।
नेहा निगम और नितेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मेंहदी और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमे 20- 20 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री प्रदीप मोहन चौधरी महामंत्री विकास श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव पनकी सन्तोष श्रीवास्तव, अर्चना सक्सेना, शशि निगम महिला अध्यक्ष तरंग श्रीवास्तव नौबस्ता से आए सुभाष श्रीवास्तव आर के निगम सोहन लाल श्रीवास्तव ज्योत्सना श्रीवास्तव प्रदीप सिन्हा, विष्णु निगम प्रीती निगम आदिलोग उपस्थित रहें।


















