Advertisement

केडीए वीसी अरविंद सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य पर कई संस्थाओं द्वारा किया गया सम्मानित।

केडीए उपाध्यक्ष बनते ही भू-माफियाओं पर चलवाया बुलडोजर।

दस महीने के कार्यकाल में केडीए वीसी ने सरकार को अवैध जमीने खाली करा कई सौ करोड़ का पहुचाया लाभ।

केडीए वीसी अरविंद सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य पर कई संस्थाओं द्वारा किया गया सम्मानित।

योगी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण होने के तुरंत बाद केडीए वीसी अरविंद सिंह ने देहली सुजानपुर और कोयला नगर स्वर्ण जयंती विहार में निरीक्षण कर कई वर्षों से अवैध कब्जा की गई जमीन पर बुलडोजर चलाकर लगभग 40 बीघा जमीन को खाली कराया गया,जिससे सरकार को सीधे 122 करोड़ रुपए का लाभ हुआ। केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने अपने ग्यारह महीने के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्राधिकरण स्वामित्व कि लगभग 1000 करोड़ रुपए की जमीने, अवैध कब्जों,अतिक्रमण से मुक्त कराई और उन पर कब्जा भी ले लिया गया,मात्र 5 दिन में स्वरूप नगर,हरिहरनाथ शास्त्री नगर एक्सटेंशन और किदवई नगर में में बेशकीमती जमीन लगभग 45945 वर्गमीटर जमीन पर केडीए द्वारा कब्जा ले लिया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 800 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पसंद के रूप में निखरते हुए केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कई जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर रह कर प्रदेश की परीयोजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है।पूर्व में लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में विकास कार्यों को लेकर हुए सम्मिट में केडीए वीसी अरविंद सिंह द्वारा कानपुर में हुए विकास कार्य और आगे की परीयोजनाओं को भी सरकार के समक्ष रखने का मौका दिया गया। वही आपको बताते चलें कि केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह द्वारा किए गए कार्यों की सराहना दि लायर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल केडीए वीसी से मिला था जिसमें केडीए द्वारा कराए गए कार्यों के लिए सराहना की थी और एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया दि लायर्स एसोसिएशन द्वारा उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में भू-माफिया एवं दलालों के विरुद्ध विगत एक वर्षों से चलाए जा रहे विशेष अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई और केडीए उपाध्याय द्वारा उठाए जा रहे हर कदम पर अधिवक्ता संघ द्वारा पूर्णतया साथ दिए जाने का भी आश्वासन दिया गया था लायर्स एसोसिएशन पदाधिकारी ने उपाध्यक्ष के निर्देशन में कानपुर के सम्रग विकास और आम जनमानस के हित में संचालित, प्रस्तावित और विभिन्न परियोजनाओं की प्रशंसा भी की गई। योगी सरकार के वादों पर खरे उतरते हुए हर गरीब के पास हो अपना आवास की नीति पर केडीए वीसी द्वारा 1101 प्लाट की योजना को सुचारू रूप से चलाया गया जिसमे कई प्लॉट की बिक्री भी सुनिश्चित की गई।

 

यह स्टेटमेन्ट बॉक्स के अंडर लगेगा।

कोई भी प्राधिकरण के स्वामित्व की भूमि पर अवैधानिक रूप से कब्जा करने व हड़पने का प्रयास करेगा या लीज की शर्तों के विपरीत कार्य करेगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh