Advertisement

जिला तीरंदाज़ी संघ के तत्वावधान में जूनियर ट्रायल व ओपेन प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

कानपुर,  जिला तीरंदाज़ी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी की देखरेख में महात्मा गांधी इंटर कालेज विजय नगर में सम्पन्न हुई तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में कम्पाउण्ड वर्ग बालिका में अम्बिका भट्टाचार्य व मुस्कान, बालक वर्ग में देवराज दीक्षित, अभिषेक कुशवाहा, कौसीन, मजहर।रिकर्व वर्ग बालिका में प्रिंसु यादव, भूमि सम्राट राव, प्रिंसी राठौर, बालक वर्ग में देवांश कुशवाहा, विवश्वत शुक्ला, हर्ष खान, सृजल वर्मा। इण्डियन राउण्ड बालिका में विदुषी शुक्ला, अंजली यादव, रतनम दीक्षित, रितिका सिंह, बालक वर्ग में अपूर्व वशिष्ठ, देवांश तिवारी, हंस पाल, श्रेयांश श्रीवास्तव का आगामी २१ व २२ अक्टूबर को होने वाली दसवीं प्रदेश स्तरीय जूनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता यशराज कालेजेज तातियागंज चौबेपुर कानपुर में चयन हुआ। कोच अभिषेक कुमार व संदीप पासवान ,अजीत यादव ने प्रतियोगिता में जज के रूप में अपना योगदान दिया। कानपुर मास्टर्स एथलेटिक एशोसिएशन के विनय अवस्थी, राजेश सिंह, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह रैयत, मौसमी साहू, जमीर अहमद ने प्रतियोगिता में अपना सहयोग प्रदान किया।राजा भरत अवस्थी महासचिव जिला तीरंदाज़ी संघ कानपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh