Advertisement

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 ने आज बिरहरगांव, ब्लाक भीतरगांव स्थित नव निर्मित बृहद गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि 10 दिनों में गौशाला के बहुत मार्ग इंटरलॉकिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए शेष रहे गए कार्य को युद्ध स्तर पर पूर्ण कराते हुए दीपावली तक गौशाला का शुभारंभ कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि भूसा बैंक की स्थापना कर नैपियर ग्रास लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बृहद गौशाला का क्रियान्वयन सुनिश्चित किए जाने हेतु यथाआवश्यक केयर टेकर तैनात करें। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 400 क्षमता की इस गौशाला में बिजली कनेक्शन हो चुका है 4 किलो वाट का सोलर पैनल लगाने की कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh