Advertisement

साढ़ में 26 की मौत का मामला: तीन सदस्यीय टीम ने डीएम को सौंपी थी रिपोर्ट, चिकित्साधीक्षक पर हो सकती है कार्रवाई, बचाव में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 

साढ़ में 26 की मौत का मामला: तीन सदस्यीय टीम ने डीएम को सौंपी थी रिपोर्ट, चिकित्साधीक्षक पर हो सकती है कार्रवाई, बचाव में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

घाटमपुर: बीते दिनों साढ़ में हुए सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत हुई थी, ग्रामीणों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था, तीन सदस्यीय टीम ने भीतरगांव सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी, रिपोर्ट में भीतरगांव चिकित्साधीक्षक की लापरवाही सामने आई है, जिसपर डीएम ने शासन को चिकित्साधीक्षक पर निलंबन की कार्रवाई के लिए संस्तुति की थी। जानकारी मिलने पर सीएचसी पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया है।

साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने भीतरगांव सीएचसी में तैनात डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था, डीएम ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर मामले की जांच रिपोर्ट मांगी थी, टीम ने घटना की जांच कर रिपोर्ट बीते दिन डीएम को सौपी थी, रिपोर्ट में भीतरगांव सीएचसी अधीक्षक की लापरवाही सामने आई थी। जिसपर कानपुर डीएम विशाख जी अय्यर ने शासन को चिकित्साधीक्षक मनीष तिवारी पर कार्रवाई की संतुति की थी।

डीएम के दौरा की जानकारी मिलते ग्रामीणों ने शुरू किया धरना
बुधवार शाम कानपुर जिलाधिकारी का दौरा साढ़ क्षेत्र में दौरा था, जानकारी मिलते ही पूर्व प्रधान नीलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में भीतरगांव सीएचसी पहुंचे ग्रामीणों की यहां पर बिछी हुई दरी में बैठकर धरना की शुरुआत की इस दौरान महिलाओं और लोगो ने मनीष तिवारी जिंदाबाद के नारे लगाए बोले “हमारा डॉक्टर कैसा हो मनीष तिवारी जैसा हो” के नारे लगाए है। वही पूर्व प्रधान निलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह समेत ग्रामीणों का कहना है कि यदि चिकित्साधीक्षक मनीष तिवारी पर कार्रवाई हुई तो वह लोग कल भी भीतरगांव सीएचसी में धरना देंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh