Advertisement

हजारो रामभक्तो ने घनुष यज्ञ व परशुराम व लक्ष्मण संवाद का आनन्द लिया

कानपुर,लाल बंगला रामलीला कमेटी के तत्वावधान मे आज चन्द्र नगर पार्क, जगईपुरवा मे आज तीसरे दिन घनुष यज्ञ व परशुराम और लक्ष्मण संवाद लीला का मंचन किया गया। आज घनुष यज्ञ मे हजारो राम भक्तो ने शिव के घनुष यज्ञ,और परशुराम लक्ष्मण संवाद का आनन्द लेते नजर आ रहे थे। चित्रकूट से आये कलाकारो ने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम के आयोजन मे एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर टीम व अग्रवाल स्टोर के चेयरमैन जग महेंद्र अग्रवाल, कमल सिंह यादव आरि ने विशेष सहयोग दिया।
अघ्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि दशहरा के बाद रामलीला कराने का उद्देश्य रामचरित मानस मे लिखा है यह बहुत ही उत्तम समय होता है,जब भगवान राम विजय रथ पर सवार होकर अयोध्या वापस आने वाले होते है। चित्रकूट से आये कलाकारो आने से रामलीला का महत्व बढ़ता जा रहा है। इसमे हिन्दू-मुस्लिम दोनो समुदाये के लोग सहयोग करके इसकी लोकप्रियता को बढाने का कार्य करते है।
एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि नवयुवक भारतीय संस्कार को भूलता जा रहा है।उसको जागरूक करने का भी काम यह रामलीला करती है। इस रामलीला मे अश्लीलता बिल्कुल भी नही दिखाई जाती है।रामचरित मानस पर आधारित रामलीला का मंचन उत्तर प्रदेश के मशहूर कलाकारो के द्वारा मंचन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से विनोद मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा,श्री कान्त जायसवाल,कामता प्रसाद द्विवेदी, इन्देश मिश्रा (वकील), विजय बहादुर (वकील), गीता शर्मा, सीता शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh