Advertisement

प्रवर्तन दल ने तेरह क्विंटल पॉलीथीन पकड़ी

कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त श्री शिव शरणप्पा जीएन के निर्देश पर 11 अक्टूबर की रात प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आलोक नारायण के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन दल के सदस्यों ने सादी वर्दी में दादानगर पुल पर नाका लगाकर प्रतिबंधित पॉलीथीन के लिए गाडियों को चेक किया। चेकिंग के दौरान दो लोडर और एक ई रिक्शा पकड़ा गया जेएसए लोडर नंबर यूपी78 सीएन 4702 “श्री इंडस्ट्रीज, दादानगर” से “सोनल राधा ट्रेडर्स, दर्शनपुरवा” 150 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास ले जा रहा था एक टाटा एस लोडर नंबर यूपी 78एफएन 0978, “ओम इंडस्ट्रीज, दादानगर” से 34 बोरी में 850 किलो काले कैरीबैग ट्रांसपोर्ट नगर ले जा रहा था, जहां से माल को मऊ भेजा जाना था वहीं पर एक ई रिक्शा नंबर यूपी78 डीटी 1233 भी पकड़ा गया जो 300 किलो विभिन्न प्रकार के कैरीबैग दादानगर से फुटकर विक्रेताओं को बांटने ले जा रहा था तीनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर प्रवर्तन दल द्वारा तत्काल नगर निगम परिसर लाकर रात के लिए खड़ा कर दिया गया 12 तारीख की सुबह पूरा माल जब्त कर नगर निगम वाहनों से पनकी कूड़ा प्लांट निस्तारण हेतु भिजवा दिया गया पकड़े गए तीनों वाहनों से 13 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त हुई और राजस्व निरीक्षक दिग्विजय नाथ द्वारा तीनों गाड़ियों से कुल 1,25,000 रुपए जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में प्रवर्तन दल के सूबेदार अवधेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, रामेंद्र सिंह, हवलदार इंद्रजीत, भूपेंद्र, राजेश, राज नारायण, जितेंद्र बहादुर, राम नरेश, धनंजय, जितेंद्र इत्यादि शामिल रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh