Advertisement

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 ने आज मेंहरबान सिंह का पुरवा का निरीक्षण किया । विगत दिनों हुई बारिश के कारण पाण्डु नदी के बढ़े जल स्तर के दृष्टिगत नदी के डाउन स्ट्रीम में बने भवनों में पानी भरने के कारण क्षेत्र में जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई है। जिलाधिकारी द्वारा आज नगर निगम ,सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग,केस्को के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी, सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में जलभराव की समस्या ज्यादा है उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान में शिफ्ट किया जाए , साथ ही नगर निगम के माध्यम से क्षेत्र में अभियान चलाकर सफाई कराने तथा क्षेत्र में दवा का छिड़काव किए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए ऐसी कार्य योजना बनाए जिससे कि भविष्य में जल भराव की समस्या का समाधान हो सकें । निरीक्षण के दौरान उन्होंने केस्को के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में लटकते बिजली के तारो को ठीक कराया जाए । निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री अतुल कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री सूर्यकांत तिपाठी ,उप जिलाधिकारी सदर समेत समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh