Advertisement

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है

.महिलाओ , वृद्ध व्यक्तियों की मदद करने के बहाने एटीएम बूथ में दाखिल होकर उनका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है,,,इस अंतरराज्यीय गैंग के पास से 102 एटीएम कार्ड, नकदी व 2 बाइक बरामद हुयी है,,,

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है की इस गैंग के सदस्य एटीएम बूथों पर स्थान बदल बदल कर अलग अलग क्षेत्रो में जाते थे,,,जिसमे से एक व्यक्ति एटीएम बूथ के बाहर निगरानी करता था और दूसरा व्यक्ति एटीएम में दाखिल होकर मदद के बहाने पिन नंबर जानकार उनका एटीएम बदल देता था,,,जिसके बाद अलग अलग बैंक के एटीएम से पैसा निकालकर ऑनलाइन शॉपिंग करना व ज्वेलरी खरीदने का काम करते थे,,,
प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया की तीनो अभियुक्त साइबर क्राइम में लिप्त पाए गए है,,,पुलिस की विवेचना में सारी चीजों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है,,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh