Advertisement

श्रद्धांजलि देते हुए नेताजी अमर रहें के नारे लगाए/ नेताजी के लिए भारत रत्न की मांग

कानपुर। महाराजपुर विधानसभा के चकेरी गांव में समाजवादी पार्टी से जुड़े व्यापारी नेता प्रांतीय व्यापार मंडल प्रदेश महासचिव समाज सेवक जयप्रकाश गुप्ता (जय गुप्ता) के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन से दुखी हो कर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कैंडल जलाकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया और नेता जी अमर रहें के नारे लगाए।साथ ही नेताजी को भारत रत्न देने की मांग की गई। व्यापारी नेता जय गुप्ता की अगुआई में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जय गुप्ता ने कहा की नेताजी का जन्मदिन 22 नवंबर 1939 को सैफई में किसान परिवार में हुआ था।चौधरी नत्थूसिंह जी के कहने पर वे जसवंतनगर से चुनाव लड़कर पहली बार विजयी हुए।उन्होंने राजनीति शास्त्र में एमए किया था।1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी बनाई। तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और एक बार केंद्र में रक्षा मंत्री बने। प्रदेश में सामाजिक सद्भावना को बनाए रखने के लिए सदियों नेताजी को याद किया जाएगा।उनकी संविधान, राष्ट्रवाद,लोकतंत्र,समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों पर अटूट आस्था रही।व्यापारी नेता जय गुप्ता ने कहा की रक्षा मंत्री रहते हुए नेताजी का ही निर्णय था जो शहीदों के शव उनके परिजनों तक सेना द्वारा पहुंचाया जाने लगा। जय गुप्ता ने कहा की आज नेताजी के दिखाए रास्ते व उसूलों पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चल रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। व्यापारी नेता जय गुप्ता ने नेताजी को भारत रत्न देने की मांग करी। इस कार्यक्रम में टंडन यादव, वासुदेव यादव, सत्येंद्र यादव, नोखे लाल यादव, आर्यन सिंह, सोनू यादव, अर्जुन कुमार, राहुल कुमार, पप्पू यादव, विवेक यादव, अमित यादव, रामू यादव, बड़े लाल यादव, नवीन यादव, कृष्ण यादव, पुष्पेंद्र यादव, विजय बहादुर पाल, युसूफ, श्याम जी, पुष्पेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, आलोक यादव, दीपू यादव, गुलाब सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh