Advertisement

स्पा सेन्टर की आड़ में चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा 5 गिरफ्तार

कानपुर-पुलिस आयुक्त कानपुर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त पश्चिम,व अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम,सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज मय हमराही कर्मचारीगण व0उ0नि0 भरत सिंह,प्रभारी चौकी चुन्नी गंज फहीम खान,म0उ0नि0 नेहा यादव,का0 शमशुल,म0का0 रीतू व म0का0 अर्चना यादव के साथ संदिग्ध गिरोह एवं अपराधी प्रवृत्ति के अपराधियों द्वारा किये जा रहे रहे संगठित अपराधों के सम्बन्ध मे आदेश निर्देश के अनुपालन मे छः बगलिया चौराहा पर क्षेत्र भ्रमण में मामूर थे।मुखबिर की सूचना पर अवैध स्पा संचालन के क्रम में स्वर्ण स्पा सेंन्टर आर्यनगर चौकी क्षेत्र ईदगाह पर छापा मारा स्पा सेन्टर में पुलिस के पहुंचने पर अफरातफरी मच गई।स्पा सेन्टर की तलाशी लेने पर संदिग्ध हालत में राहुल पुत्र श्री महेश कुमार,प्रदुम्न कुमार पुत्र चन्द्र वली राम को 03 महिला के साथ गिरफ्तार किया।इसी अफरातफरी का फायदा उठा कर 2 अज्ञात व्यक्ति फरार हो गए।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 51000/-रू0 नगद 01 अदद मोबाइल OPPO कम्पनी व 04 अदद प्रयोगशुदा व 25 अदद पैकडशुदा कन्डोम बरामद हुये।जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अनैतिक व्यापार निवारण अधि0 1956 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh