कानपुर। सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल कानपुर में देश के सबसे बड़े वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक साहित्यिक महोत्सव ‘कॉमफेस्ट’ का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ। यह चार दिवसीय समारोह 13 अक्टूबर 2022 से दिनांक 16 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
जैपुरिया कंप्यूटर क्लब के सदस्यों का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया था, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिखा बनर्जी प्रधानाचार्या सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल, कानपुर ने पधारकर अपनी सौम्य उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढाई। आपको बता दें कि इस चार दिवसीय तकनीकी-सांस्कृतिक-साहित्यिक महोत्सव में एशिया महाद्वीप के चालीस प्रसिद्ध विद्यालयों के विद्यार्थी विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिसमें उनके कौशल की बहुमुखी प्रतिभा का परीक्षण किया जाएगा। यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य द्वारा प्रदान की गई।
13 अक्टूबर 2022 को आयोजित मेगा उत्सव के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नन्द कुमार (शौर्य चक्र से सम्मानित) होंगे। इस अवसर पर एक अपूर्व अति मनोरंजक एवं रंगारंग शाम का आयोजन किया जाएगा, जो इसका प्रमुख आकर्षण है। इस समारोह में युवा दिलों की धड़कन, जेडेन की रोमांचक और जोशीली प्रस्तुति उत्सव में नए रंग बिखेरेगी।
दिनांक 14 अक्टूबर 2022 के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश महाना का स्वागत किया जाएगा।
इस चार दिवसीय समारोह कॉमफेस्ट में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के हमारे उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए गैम्बिट, क्रेक द कोड जैसी तकनीकी प्रतियोगिताओं, इनवर्ट ऑक्सफोर्ड, स्पेल इट राइट, ट्विस्ट ए टेल और ग्रैफिटी, डीड्स ऑन शीट्स, फ्ली जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों सहित साहित्यिक कार्यक्रमों के लिए वेब-टेक सीके विगनेट आदि विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस महोत्सव के समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रबंधन संबंधी कार्य विद्यालय के वरिष्ठ छात्रों के द्वारा ही संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल कानपुर में देश के सबसे बड़े वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक साहित्यिक महोत्सव ‘कॉमफेस्ट’ का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ


















