Advertisement

आज, जैसे ही सूचना आई कि, गोविंद नगर विधानसभा के अंतर्गत मायापुरम बस्ती, रविदास पुरम के बगल में, बाढ़ का पानी घुस जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपना घर छोड़कर, अपना अपना सामान उठाकर, बच्चों सहित, नहर पट्टी की तरफ समान लेकर भागे।इस पर तुरंत विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बाढ़ प्रभावित मायापुरम बस्ती में पहुंच कर, औचक निरीक्षण किया, और लोगों को कहा कि आप सब चिंता ना करें, मैं आपके गार्जियन के रूप में 24 घंटे आपके साथ हूँ।
विधायक जी ने बताया कि हमारी विधान सभा में,मायापुरम बस्ती में बाढ़ का पानी,8 से10 फुट तक घुसने से,दो घर गिर गए।बाकी लगभग 15 सौ परिवार,सड़क के किनारे रहने को मजबूर हो गए।विधायक जी ने तुरंत मौके पर पहुंच कर, बच्चे बुजुर्ग और महिलाओं के हाल-चाल भी लिया और तुरंत ही,वहां की बिजली कटवाई, जिससे किसी को करंट ना लगे,फिर मौके से ही, जनता के सामने ही, उनको राहत हेतु,DM से बात की, डीएम कानपुर, विशाख जी ने भी स्थलीय निरीक्षण किया।
तत्काल विधायक जी ने निर्देश देकर तहसीलदार और एसडीएम भी मौके पर बुलाया। लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है।विधायक जी ने कहा कि ईश्वर की कृपा है कि कोई भी जनहानि नहीं हुई है और प्रयास रहेगा कि कोई भी जनहानि होने भी नहीं दी जाएगी। विधायक ने बताया कि मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनको बताया कि आप सब लोग अपने आप को सुरक्षित कर ले जिससे कोई भी हानि ना हो सके।
उक्त निरीक्षण में विधायक सुरेंद्र मैथानी, नगर पार्षद दीपक सिंह, अनिल निषाद, डॉक्टर उदय वर्मा, कौशलेंद्र सिंह परिहार सूरज, अक्षय त्रिवेदी, रविंद्र कटियार, राकेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh