Advertisement

ग्वालटोली स्थित आरोग्यधाम में गीता ज्ञान यज्ञ पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

गीता ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में अमर नाथ एवं आर आर मोहन ने आए हुए लोगों को श्रीमद्भगवद्गीता के मंत्रों के मर्म से अवगत कराया

युवा रखें अपनी संस्कृति को जिंदा, अवश्य करें गीता पाठ

बच्चों का अपनी संस्कृति से कराएं परिचय। गीता जोड़ती है, तोड़ती नहीं

आरोग्यधाम में आज गीता ज्ञान यज्ञ पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें आरोग्यधाम के संस्थापक श्री आरआर मोहन एवं अमर नाथ ने श्रीमद भगवतगीता के जीवन में महत्व को बताते हुए ताकि के मंत्रों के सच्चे अर्थों के बारे में बताया। श्री आरआर मोहन ने बताया आम जनमानस को अपनी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए प्रतिदिन गीता पाठ करना जरूरी है। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने बताया की गीता सिर्फ एक पुस्तक नहीं बल्कि जीवन शैली है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को जन्मदिन पर उपहार स्वरूप गीता की पुस्तक भेंट करें एवं उनसे इसे प्रतिदिन पढ़ने का आग्रह भी करें। कार्यक्रम में डॉ हेमंत मोहन, डॉ आरती मोहन, पार्षद मनोज पांडे, पुष्पा मोहन, अलका मोहन , आशीष मोहन, आर एन खन्ना, आशीष यादव, सुनील मिश्रा, सचिन दीक्षित, संजय जयसवाल, अशोक मोहन, विट्ठल मोहन, उमा मोहन, अंजू मिश्रा, श्रुति शर्मा, कशिश गुप्ता, शिवम खन्ना , अनीता मिश्रा, लक्ष्मी अवस्थी, मंजू शुक्ला, मंजू दीक्षित, मुन्नी तिवारी, बिट्टू चौहान, पंकज खन्ना समेत 80 से अधिक लोगों ने गीता के मंत्रों का पाठ किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh